कैलाश बाबू योग

यह ब्लॉग योग की सटीक जानकारी देने के लिए है। योगाभ्यास करने के लिए किसी योग्य योग गुरु का परामर्श आवश्यक है।

रविवार, सितंबर 22, 2019

योग कब प्रारंभ करें

 महर्षि पतंजलि के द्वारा लिखित पतंजलि योग सूत्र में वर्णित छह ऋतु में वसंत और शरद ऋतु योगाभ्यास प्रारंभ करने के लिए सर्वोत्तम समय माना गया है।
 वसंत ऋतु (मार्च-अप्रैल) सर्वोत्तम समय है योगाभ्यास प्रारंभ करने के लिए उसके बाद (सितंबर-अक्टूबर) शरद ऋतु भी सर्वोत्तम समय है योगाभ्यास प्रारंभ करने के लिए।
 अन्य किसी ऋतु में योगाभ्यास प्रारंभ करने पर शरीर में रोग उत्पन्न होते हैं और शरद और वसंत ऋतु में योगाभ्यास प्रारंभ करने से शरीर के सभी रोग नष्ट होते हैं और सिद्धियों की शीघ्र  प्राप्ति होती है और शरीर को स्ट्रेच करने पर आसन इत्यादि लगाने पर शरीर में कष्ट नहीं होता है
 अगर आप योगाभ्यास कर रहे हैं या आपने शरद और बसंत ऋतु में योगाभ्यास प्रारंभ कर दिया है तो आप अन्य रितु में योगाभ्यास को लगातार कर सकते हैं यह जानकारी उन लोगों के लिए जो योग प्रारंभ करना चाहते हैं जो योग प्रारंभ कर चुके हैं वह किसी भी ऋतु में योग को कर सकते हैं
    धन्यवाद
 यही घेरंड संहिता में भी लिखा हुआ है।
योग कब प्रारंभ करें
   योगाभ्यासी को वसंत ऋतु (मार्च-अप्रैल) शरद ऋतु (सितंबर अक्टूबर ) में ही योग प्रारंभ करना चाहिए।
   इन ऋतु में योगाभ्यास प्रारंभ करने से शरीर के समस्त रोग नष्ट होते हैं और शीघ्र ही सिद्धियों की प्राप्ति होती है। क्योंकि इन ऋतु में ना ज्यादा सर्दी ना ज्यादा गर्मी होती है और शुद्ध हवा शुद्ध जल मिलता है।
   बाकी ऋतु में योगाभ्यास प्रारंभ करने से शरीर में रोग उत्पन्न होते हैं।
   योग अभ्यास  प्रारंभ करने के लिए ऋतु का चयन करें अगर आप पहले से योगाभ्यास करते हैं तो किसी भी ऋतु में लगातार करते रहे यह सिर्फ योगाभ्यास प्रारंभ करने के लिए।
                                               घेरंड संहिता 5/8-9&15

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें