कैलाश बाबू योग

यह ब्लॉग योग की सटीक जानकारी देने के लिए है। योगाभ्यास करने के लिए किसी योग्य योग गुरु का परामर्श आवश्यक है।

मंगलवार, अक्तूबर 06, 2020

योगासनों के लिए दिशा निर्देश Guidelines for Yogasanas

 योगासन करते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश…


आसन करने से पहले दिशा निर्देश…



  • आसनों का अभ्यास करने से पहले शौच बहुत जरूरी है। शौच आपके शरीर के साथ मस्तिष्क और वातावरण की भी होनी चाहिए।


  • शरीर की शौच में मल त्याग, मूत्र त्याग... मस्तिष्क की शौच में शांति स्वछता और विचारों का आगमन कम से कम होना चाहिए। वातावरण की शौच में शुद्ध और साफ हवा युक्त, पेड़ पौधों से आच्छादित वातावरण होना चाहिए।


  • आसनों का अभ्यास सूर्य उदय से 2 घंटा पहले और 2 घंटा बाद में करना चाहिए। ऐसा करने से अधिक लाभ होगा आप सांयकाल में भी आसनों का अभ्यास कर सकते है, परंतु सुबह की अपेक्षा लाभ कम होगा।


  • आसनों का अभ्यास खाली पेट करना चाहिए नाश्ता करने के 3 से 4 घंटे बाद, खाना खाने के 5-6 घंटे बाद अभ्यास करना चाहिए।


  • आसनों का अभ्यास स्वच्छ वातावरण में करना चाहिए जहां धूल, धूआ और दुर्गंध ना हो।


  • आसनों का अभ्यास समतल स्थान पर करना चाहिए। नीचे कुछ बिछा देना चाहिए।


  • स्नान करने के बाद आसनों का अभ्यास करने से अधिक लाभ होता है, शरीर में रक्त का संचार एक समान हो जाता है।


  • आसनों का अभ्यास करने से पहले घड़ी, चैन, कड़ा... इत्यादि उतार देना चाहिए और ढीले आरामदायक वस्त्र पहनने चाहिए।


  • आसनों का पूर्ण लाभ लेने के लिए हल्का, मिताहार करना चाहिए। तले, भुने, मसालेदार भोजन, धूम्रपान, मदिरापान… से बचना चाहिए।


  • आसनों का अभ्यास करते समय, विशेष परिस्थितियों को छोड़कर नाक से ही सांस लेना चाहिए।


  • आसनो का क्रम धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए और अंतिम अवस्था में पहुंचना चाहिए।


  • आसनों के अभ्यास में झटके, बल और दबाव से बचना चाहिए। सहजता से स्थिरता पूर्वक अभ्यास करना चाहिए।


  • आसनों का अभ्यास शारीरिक कसरत समझकर नहीं करना चाहिए। शारीरिक प्राणिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्थर का समन्वय स्थापित करने के साथ अभ्यास करना चाहिए।


  • आसनों के अभ्यास में बीच-बीच में शव आसन और अंत में शवासन अवश्य करना चाहिए। यह हमारे मन, मस्तिष्क और शरीर को विश्राम प्रदान करता है।


  • योगासनों का अभ्यास किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति कर सकता है। परंतु योग विशेषज्ञ का परामर्श आवश्यक है। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करना चाहिए।


  • जिनकी हड्डी टूटी हो, पेट में अल्सर या कोई गंभीर रोग... हो उन्हें योग विशेषज्ञ के परामर्श के बिना अभ्यास नहीं करना चाहिए।





शरीर के किसी भी अंग में तेज दर्द होने पर या खिंचाव होने पर आसनों का अभ्यास तुरंत रोक देना चाहिए और योग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

आसनों का अभ्यास करने के बाद दिशा निर्देश


  • योगाभ्यास करने के 15 से 30 मिनट बाद स्नान करना चाहिए।


  • आसनों का अभ्यास करने के बाद कम से कम 15 से 30 मिनट तक कुछ नहीं खाना और पीना चाहिए। आवश्यकता होने पर सादा पानी पी सकते है। कोशिश करें हल्का भोजन करें।


  • आसनों के अंत में शवासन और अंत में शांति पाठ करना चाहिए।




नये साधकों को योगासनों का अभ्यास योग्य योग शिक्षक के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए। किसी बीमारी या विशेष परिस्थितियों में योग विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक है।


कैलाश बाबू योग


 धन्यवाद 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें